लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री ओलिविया मन ने अपनी करीबी दोस्त किम कर्दशियां की सलाह पर सालों पहले अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए थे।
मन ने कहा, “मैं अपने अंडाणु फ्रीज करवाना चाहती थी। इसके लिए मैंने उनसे (किम) सलाह ली और उन्होंने इस बारे में सब कुछ बता दिया, जिसके बाद मैं उनके चिकित्सकों के पास गई।”
फिल्म ‘एक्स-मेन ऐपोकेलिप्स’ की अभिनेत्री इस बात को लेकर पशोपेश में थीं कि वह अपने अंडाणु फ्रीज कराएं या नहीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने अंडाणु फ्रीज कराने का फैसला किया। उनका मानना है कि हर महिला को ऐसा करना चाहिए।
मन ने ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “पहले मैंने सोचा कि ऐसा करने का कोई कारण नहीं है, लेकिन मैं करना चाहती थी। ईमानदारी से कहूं तो हर महिला को ऐसा करना चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।