एक “चिट्ठी” जो किसी के पूरे जीवन को झकझोर देती है, कुक्कू प्रीमियम पर रिलीज होगी अनोखी वेब सिरीज़
अपने लगातार बढ़ते युजर्स और दर्शकों से अभिभूत होकर कूकू अपने प्रीमियर सेगमेंट, कूकू प्रिमियम के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है।*
कूकू प्रिमियम के लॉन्च की पूर्व संध्या पर अपने यूजर्स को एक ट्रीट देते हुए, एक रोमांचक वेब सिरीज़ “चिट्ठी” प्रीमियम सेगमेंट के लॉन्च पर स्टार आकर्षण होगी।
कूकू प्रीमियम की कई यूएसपी होगी जैसे – प्रीमियम सेगमेंट में बेहतरीन कहानियां, उच्च प्रोडकशन वैल्यू, फेमस स्टार कास्ट और अद्भुत वी एफ एक्स के साथ नई तकनीकों से भरपूर शो होंगे।
भारतीय दर्शकों ने इस महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफार्मों पर मौजूद कंटेंट में खुद को खो दिया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, ऐसे में ऑडिएंस के लिए, कुक्कू ने अपने प्रीमियम सेगमेंट, कुक्कू प्रीमियम के लॉन्च की घोषणा की है।

यह सेगमेंट भारतीय दर्शकों के लिए एक बहुत बेहतरीन कहानी और हार्डकोर कंटेंट पर केंद्रित होगा। कई ओटीटी सेवाओं के विपरीत, जहां यूजर्स को अतिरिक्त सदस्यता राशि का भुगतान करना पड़ता है, कुक्कू यूजर्स से किसी भी अतिरिक्त राशि का शुल्क नहीं लेने जा रहा है। कूकू प्रीमियम एक धमाकेदार, पावर-पैक सिरीज़ “चिट्ठी” के साथ धमाके के साथ मार्केट में प्रवेश करेगा।
चार पार्ट वाली वेब सिरीज़, चिट्ठी एक मनोरंजक रहस्य नाटक है, जो रवि अस्थाना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत से एक चिट्ठी प्राप्त करता है, जो 25 वर्षों के बाद उसे मिलती है और यह कैसे उसके पूरे जीवन को झकझोर कर रख देती है। जितना अधिक वह अपने अतीत को दफनाने की कोशिश करता है, उतना ही वह नैतिकता और पारिवारिक मूल्यों के जाल में फंस जाता है, और यह सब उसे एक निर्णय लेने के लिए मजबूर करते हैं जो उसके द्वारा कमाई गई सभी चीज़ों को नष्ट करने वाला फैसला है।

इस शो में यशपाल शर्मा, शफक नाज़, शालिनी कपूर, आभा परमार, शनाया शर्मा और रवि भाटिया जैसे कलाकार हैं। यह शो आकांक्षा सिन्हा द्वारा निर्देशित है।
यह वेब सीरीज 25 अक्टूबर, रविवार को कुक्कू प्रीमियम (Kooku Premium) पर रिलीज होगी।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़