श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जादूरा निपोरा इलाके में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुए एक मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। दरअसल, सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों से इलाके में आतंकियों के छिपे रहने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस व सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया।
जैसे ही सुरक्षा बलों को उनके ठिकाने का पता चला, तो छिपे हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, दो अज्ञात आतंकी मारे गए हैं। आगे की जांच जारी है।
सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे बढ़ाया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन, पिंजुरा और सुगू गांवों में एक हफ्ते से भी कम समय में हुए तीन मुठभेड़ में कम से कम 14 आतंकी मारे गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी