नई दिल्ली भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि वह नार्को टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, भाजपा सांसद बृजभूषण ने रविवार को कहा कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इससे गुजरना होगा।
बृजभूषण ने फेसबुक पर लिखा, “अगर दोनों पहलवान (बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट) अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो प्रेस को बुलाकर इसकी घोषणा करें। मैं वादा करता हूं कि अगर वे तैयार हैं तो मैं भी तैयार हूं।”
बजरंग और विनेश उन पहलवानों में से हैं, जो बृजभूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें किसानों, खाप पंचायतों सहित कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी