राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पिछले कई दिनों और अधिक बढ गई है और प्रदूषण का असर इतना भयानक है कि आंखो में जलन और सांस लेने में लोगों को परेशानी हो रही है।
इस समस्या को लेकर सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन ने केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात की और प्रदूषण को रोकने एंव इससे निजात दिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण चरम सीमा पर है और दीपावली भी नजदीक है। इसलिए दीपावली पर पटाखे के प्रदूषण से दिल्ली के लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीप जलाएं लेकिन पटाखे से दूरी बनाएं और पर्यावरण को बचानें और अस्थमा के रोगियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पटाखे में नाइट्रोजन डाईआक्साइड एंव सल्फर आक्साइड जैसे हानिकारक तत्व मिले होते है जो दिल के दौरे, रक्तचाप, दमा, एलर्जी, ब्रोकाइटिस और निमोनियां जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ जाता है। इसलिए दिल और दमा के मरीजों के लिए खतरा बढ जाता है।
जैन ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने प्रदूषण को गंभीर समस्या बताया है और कहा है कि इसे रोकने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर