बर्लिन: जर्मनी में कोरोनोवायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद करीब 17,000 लोगों ने महामारी पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के खिलाफ बर्लिन की सड़कों पर रैली निकाली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को विस्तृत सड़क पर रैली आयोजित करने से पहले सेंट्रल बर्लिन के जरिए लैंडमार्क ब्रांडेनबर्ग गेट से मार्च किया।
हालांकि पुलिस ने रैली को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि आयोजक सुरक्षा और स्वास्थ्य नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में असमर्थ थे।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नियमों के पालन में विफल रहने को लेकर आयोजकों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई।
कई प्रदर्शनकारियों ने मास्क नहीं पहने और सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना की।
इसके अलावा जिन्होंने मास्क पहना भी था, उन्हें कुछ लोग मास्क हटाने के लिए चिल्ला रहे थे।
वहीं सरकार की कोविड-19 के दूसरी लहर का उल्लेख करते हुए कुछ प्रदर्शनकारी ‘हम दूसरी लहर हैं,’ जैसे नारे भी लगा रहे थे।
जर्मनी ने मार्च के मध्य में सख्त लॉकडाउन लागू किया था और अप्रैल के अंत से इसे कम करना शुरू किया गया था।
हालांकि, बड़े सार्वजनिक समारोहों पर अभी भी प्रतिबंध है, और सभी दुकानों और सार्वजनिक परिवहन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय