मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने क्रिसमस के दिन जैद दरबार से शादी कर ली। जोड़ी ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है ‘कबूल है’, जिसे देख उनके फैंस शुभकामनाओं भरा संदेश शेयर कर रहे हैं।
गौहर और जैद ने अपनी शादी के दौरान एक ही रंग के कपड़ों में नजर आए , जहां गौहर पारंपरिक दुल्हन के आभूषणों में नजर आ रही हैं।
गौहर और जैद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी।
शादी से एक दिन पहले गुरुवार को गौहर ने अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें शेयर की थीं।
प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद ने भी मेहंदी समारोह के बाद क्लिक की गई तस्वीरों को शेयर किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।