नई दिल्ली| दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को भीषण आग लगने से कम से कम 80 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े चार बजे मिली।
शुरूआत में दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में छह और भेजी गईं।
संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दमकल अधिकारियों की सहायता के लिए वरिष्ठ पुलिस कर्मियों की एक टीम भी मौके पर भेजी गई थी। बचाव अभियान के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज एम्बुलेंस को भी बुलाया गया था।
दमकल अधिकारी ने कहा कि सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है, वहीं संपत्ति के नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि आग से कुल नुकसान करोड़ों में हो सकता है, सभी दुकानदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी