हाल ही में नुसरत भरुचा और अनुद सिंह अपनी बहुत जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जनहित में जारी’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए थे। नेहरू प्लेस के आईनॉक्स में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर रफ्तार, फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद भानूशाली , लेखक राज शांडालिया और डायरेक्टर जय बसंतू सिंह भी मौजूद थे।
फिल्म ‘जनहित में जारी’ एक युवती की कहानी है, जो एक योद्धा है और भारत के मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में कंडोम बेचने का चुनौतीपूर्ण काम करती है। फिल्म सामाजिक वर्जनाओं के बीच उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को सामने लाती है, जिसके जरिये यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि वह अपने परिवार और पूरे शहर के प्रतिरोध को कैसे संभालती है।
निदेशक जय ने सेक्स वर्कर्स के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के नए कानून के बारे में बताया, ‘मुझे यकीन है कि देह—व्यापार को कानूनी घोषित करने का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है।’

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।