मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक वाकया साझा किया कि कैसे उन्होंने चीते के साथ शूटिंग की थी। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में हम करिश्मा को चीते के बगल में खड़े देख सकते हैं।
उन्होंने लिखा, “यह कंप्यूटर से बनाया हुआ नहीं है, न ही यह वीएफएक्स है और यह वास्तव में मैं ही हूं एक खूबसूरत चीते के साथ। और हां यह अनुभव एक ही वक्त में मंत्रमुग्ध करने वाला और डरावना दोनों था।”
इतना ही नहीं करिश्मा ने अपने प्रशंसकों से फिल्म का अनुमान लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।
अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “फिल्म का अनुमान लगाए हैशटैगफ्लैशबैकफ्राइडे, संकेत- फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।”
नेटिजेंस के अनुसार, यह फिल्म करिश्मा और गोविंदा स्टारर ‘शिकारी’ है, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’