नई दिल्ली : अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने अपने देवर निखिल संघा की लघु फिल्म के लिए मेकअप-आर्टिस्ट की जिम्मेदारी निभाई है। यह फिल्म पॉर्न उद्योग में काम करने वाली एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
निखिल ने आईएएनएएस को एक बयान में कहा, “दीया बेहद सहयोगी और उत्साहजनक थीं। उन्हें वास्तव में फिल्म की अवधारणा काफी अच्छी लगी और उन्होंने फिल्म के एक ऐसे विभाग का काम किया, जिसकी मुझे बिल्कुल जानकारी नहीं है।”
उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब मैं उनके पास गया और उनसे मदद मांगी तो उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रस्ताव है, जिसे मैं मना नहीं कर सकती। सेट पर भी उन्होंने कहा कि आपको मेकअप की जरूरत नहीं है..आप पहले से ही लाल हैं।”
निखिल लघु फिल्म के लेखक, निर्माता और अभिनेता हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे