जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली। सेना के सूत्र ने कहा, “आज सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेजा गया है।”
बीते सप्ताह भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी और एक नागरिक घायल हो गया था।
वहीं शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की जानकारी मिली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की अहम बैठक, रक्षा सहयोग की समीक्षा
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम