श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 5.13 बजे आया।”
उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 10 किलोमीटर थी।
लद्दाख-तिब्बत क्षेत्र के भूकंप का केंद्र रहने के साथ पिछले एक महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर