मुंबई | अभिनेत्री जान्हवी कपूर 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ के लोकप्रिय गीत ‘सलाम’ पर थिरकती नजर आईं हैं। दरअसल लॉकडाउन के बीच अधिकतर बॉलीवुड हस्तियां अपने आपको विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त किए हुए हैं और साथ ही वह अपने आकर्षक व प्रेरणादायक वीडियो भी साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जान्हवी ने भी अपने डांस वीडियो को साझा किया है।
लॉकडाउन में जान्हवी अपनी डांस क्लास को याद कर रही हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी क्लास का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जान्हवी, एश्वर्या राय के गाने पर खूबसूरत डांस कर रही हैं। जान्हवी एक क्लासिकल नृत्यांगना हैं।
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो उनके डांस क्लास का है, जहां वो रोजाना जाती हैं। इस वीडियो में वह एश्वर्या राय पर फिल्माए हुए ‘उमराव जान’ फिल्म के ‘सलाम’ गाने पर क्लासिलकल डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ जान्हवी लिखती हैं, ‘क्लासरूम को मिस कर रही हूं, मगर क्लासरूम तो कहीं भी कभी भी हो सकती है ना’।
जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूहीअ़फ्जा’ ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ में दिखाई देंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’