मुंबई। “कसौटी जिंदगी की” टीवी सीरियल से पहचान बनाने वाली टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने बेटे को जन्म दिया है। तीन साल के लव अफेयर के बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। उन्होंने 27 नवम्बर को मुंबई में सांताक्रूज़ के सूर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। उनके पति अभिनव कोहली ने इस खबर की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि श्वेता ने कुछ दिन पहले ही इंस्टग्राम में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह अपने प्रेगनेंसी को एंज्वाय कर रही थीं।
अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ, शोभा शर्मा ने एक बयान में कहा कि बच्चा बिलकुल स्वस्थ है।
श्वेता और अभिनव का यह पहला बच्चा है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
श्वेता ने इससे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। लेकिन पारिवारिक मनमुटाव के बाद दोनों ने एक दूसरे को साल 2007 में तलाक दे दिया था। उसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से 13 जुलाई, 2013 को शादी कर ली थी।
बिग बॉस-4 की विनर और हिंदी, भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी की अभिनव के साथ दूसरी शादी है। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।