अगरतला| त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य माणिक साहा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अचानक हुए राजनीतिक घटनाक्रम में निवर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आनन-फानन में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद देब ने शीर्ष पद के लिए साहा के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि वह नए मुख्यमंत्री को हर तरह का सहयोग देंगे।
67 वर्षीय डेंटल सर्जन से राजनेता बने साहा 31 मार्च को त्रिपुरा की एकमात्र सीट से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
साहा, अगरतला स्थित त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल से जुड़े रहे हैं, साथ ही त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वह 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे।
निवर्तमान मुख्यमंत्री देब के करीबी सहयोगी रहे साहा 2021 में त्रिपुरा भाजपा प्रदेश समिति के अध्यक्ष बने।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर