मुंबई| हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में ‘बेवॉच’ रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
भारतीय अभिनेता वरुण धवन को यह फिल्म पसंद आई है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “बेवॉच मजेदार है। ड्वेन जॉनसन ने जितना हंसाया, वह उन्हीं के बस की बात है। प्रियंका शरारती दिखीं। मैं हंसता रहा।”
इस पर जॉनसन ने प्रतिक्रिया दी, “धन्यवाद ब्रदर। मैं और प्रियंका बात कर रहे थे कि फिल्म आपको (और भारत) को कितना पसंद आएगी। मस्ती ही इसके मूल में है। ‘बेवॉच’।”
जॉनसन के प्रशंक वरुण ने ट्विटर पर कहा, “निश्चित ही, भारत को ‘बेवॉच’ देखने में बेहद मजा आएगा।”
प्रियंका ने ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखा है। यह इसी नाम के 1990 के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है।
उन्होंने वरुण का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वरुण ‘बेवॉच’ पर बोलते नजर आ रहे हैं।
वरुण ने वीडियो में कहा, “प्रियंका आपको भारत से बहुत-बहुत सारा प्यार। मैंने फिल्म देखी और यह काफी मजेदार है। हालांकि, भारत में इसे सेंसर किया गया है लेकिन उसके बाद भी यह मजेदार है।”
‘बेवॉच’ शुक्रवार को भारत में रिलीज होगी।
–आईएएनएस
और भी हैं
चिलचिलाती गर्मी में रश्मिका मंदाना कर रहीं शूट, यूट्यूब व्लॉग में बयां की हालत
Movie Review- ‘हिट-द थर्ड केस’ एक्शन का महासमुन्द स्टार्ट टू लास्ट सीट से बंध जायेंगे आप
सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सॉलिसिटर जनरल्स, और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित 1000 से अधिक अधिवक्ता विनीत धांडा द्वारा आयोजित केसरी चैप्टर 2 की ऐतिहासिक स्क्रीनिंग में पहुंचे