मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जब फिटनेस की बात आती है तो उनके ‘बेवॉच’ के सह-कलाकार जैक एफ्रॉन ‘आकर्षक और प्रेरणादायक’ लगते हैं।
प्रियंका ने बताया, “बेवॉच में काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है। शूटिंग के दौरान कई मजेदार चीजें हुई, लेकिन सबसे मजेदार जैक एफ्रॉन के एब थे।”
फिल्म के प्रचार में जुटीं प्रियंका ने कहा, “शॉट्स के बीच वे कसरत करते थे और यह बहुत आकर्षक और प्रेरणादायक था कि मैं भी जिम जाऊं।”
ड्वेन जॉनसन, एलेक्जेंड्रा डेडेरियो, केली रोहरबैच और जॉन बास अभिनीत फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह समीक्षकों को प्रभावित करने और बॉक्स-ऑफिस पर सफलता प्राप्त करने में कामयाब नहीं हो पाई है।
भारत में यह फिल्म आज रिलीज हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।