मुंबई : अपनी आगामी फिल्म ‘दिल जंगली’ रिलीज होने का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि कोरोली नायर का उनका किरदान उनके स्वभाव के विपरीत है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तापसी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभाया है, लेकिन दिल्ली की लड़की होने के बावजूद यह मुझसे बिल्कुल अलग है। मेरा दिल्ली की लड़की का किरदार या आज तक आपने फिल्मों में जितनी भी दिल्ली की लड़की के किरदार देखे हैं, यह उससे अलग है।”
उन्होंने कहा, “मैंने एक करोड़पति की बेटी का किरदार निभाया है, जो एलिस इन वंडरलैंड की तरह है जिसे वास्तविकता नहीं पता है। उसे लगता है कि उसकी जिंदगी में सब खुश हैं।”
उन्होंने फिल्म को खूबसूरत बताया।
‘दिल जंगली’ में उनके अलावा अभिनेता साकिब सलीम ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। फिल्म में वे एक जिम ट्रेनर सुमित उप्पल का किरदार निभा रहे हैं।
एलेया सेन शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दिल जंगली’ नौ मार्च को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।