नई दिल्ली| दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में फीनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में शनिवार को आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह 9.08 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को काम पर लगाया गया।
गर्ग ने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।”
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी