नई दिल्ली| पूर्वी दिल्ली में दो पुरुषों ने 36 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को गाजीपुर इलाके में हुई और अगले दिन उस समय प्रकाश में आई जब किसी ‘लावारिस व्यक्ति’ की उपस्थिति के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी ने कहा, “पीड़िता को अब बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।”
पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट