मुंबई | संगीतकार वाजिद खान के निधन के एक दिन बाद खबर आई है कि उनकी मां रजीना खान भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कई फिल्मों में संगीत दिया है।
इस खबर की पुष्टि करते हुए शदाब फरीदी नामक एक रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया, “हां, जांच में वह कोविड-19 पॉजिटिव निकली हैं, वास्तव में वह अपनी हमेशा देखभाल करने वाले डोमेस्टिक हेल्प के साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सुराणा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वाजिद भाई भर्ती थे। दोनों में मामूली लक्षण हैं और दोनों की सेहत स्थिर है और डॉक्टर ने कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों की हालत बहुत खराब नहीं है। हालांकि, दोनों को कोरोना पॉजिटिव निकलने की वजह से अस्पताल में रहना होगा।”
फरीदी ने कहा कि दोनों को अस्पताल में एक सप्ताह रहना होगा और फिर क्वारंटीन में रहना होगा।
वाजिद खान का सोमवार तड़के 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।