मुंबई | लॉकडाउन के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस के प्रति समर्पित दिशा पटानी ने फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अलग ही अंदाज में डांस कर रही हैं।
प्रशंसकों को दिशा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दिशा ने खुद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बियॉन्से के ट्रैक ‘योंस’ पर हिप-हॉप डांस कर रही हैं। वह एक सफेद स्पोर्ट्स ब्रा और कार्गो पैंट पहने दिखाई दे रही हैं।
अभिनय को लेकर बात करें तो वह आगामी फिल्म ‘राधे’ में ‘भारत’ के सह-कलाकार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।