नई दिल्ली : दोहरा कराधान बचाव समझौता और तरजीही टैरिफ का विस्तार लागू करने से ईरान और भारत के बीच कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। ईरान के वित्तमंत्री मसूद कर्बासियन ने शनिवार को यह बात कही।
कर्बासियन ने यहां फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भारतीय और ईरानी उद्योग नेतृत्व की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
ईरान के मंत्री ने कहा कि उनका देश भारतीय तेल कंपनियों के लिए हमेशा से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का भरोसेमंद और सुरक्षित प्रदाता रहा है और उन्होंने भरोसा जताया कि ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय पारगमन और परिवहन समझौते से ईरान-भारत कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
फिक्की और ईरान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री, माइन्स और एग्रीकल्चर ने व्यावसायिक, व्यापार और निवेश सहयोग के विस्तार के माध्यम से आर्थिक रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने के लिए एक एमओयू (समझौत ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका