चेन्नई| कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह एक जनवरी 2021 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि करेगी। यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि निसान और डैटसन ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले सभी मॉडलों में मूल्य वृद्धि लागू होगी।
प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव के अनुसार, बढ़ती लागत के कारण कंपनी निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करने के लिए विवश है।
–आईएएनएस

और भी हैं
राष्ट्रीय राजमार्ग के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों के लिए रियायती लोकल पास शुरू करेगी सरकार
एथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा; फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए सरकार ने लागू किए ई100 ईंधन मानक
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, एक अप्रैल से केवल डिजिटल माध्यम से भुगतान होगा मान्य