मुंबई: अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि वह फिल्मकार जे. पी. दत्ता की आगामी फिल्म ‘पलटन’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उनके निर्देशन में काम करना सपना सच होने जैसा है।
सोनू ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए फिल्मकार को 68वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की जिसमें वह दत्ता, अभिनेता अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी व अन्य के साथ नजर आ रहे हैं।
सोनू ने ट्वीट किया, “कैप्टन जे.पी. दत्ता सर को जन्मदिन की बधाई। आपकी फिल्म ‘पलटन’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपके साथ काम करने के बाद मैं मानने लगा हूं कि ‘हां’ सपने सच होते हैं..जादूगर।”
जे. पी. दत्ता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बॉर्डर’ सहित युद्ध पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म 2018 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’