नई दिल्ली: रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने जानकारी दी है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत बिगड़ने के कारण बुधवार को उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वह पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, “माननीय श्री प्रणव मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में गिरावट आई है, उनके फेफड़ों में संक्रमण हुआ है।”
अधिकारियों ने यह भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और वर्तमान में विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।
इससे एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा था कि उनके पिता की हालत स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने अपने ट्वीट कहा था, “आप सभी की शुभकामनाओं और डॉक्टर्स के ईमानदार प्रयासों के कारण मेरे पिता की हालत अब स्थिर हैं! उनका स्वास्थ्य नियंत्रण में हैं और उसकी देखरेख की जा रही है! उनके सुधार में सकारात्मक संकेत देखे गए हैं! मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर