लीमा : पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलबटरे फुजिमोरी पर वर्ष 1992 में छह किसानों की हत्या के मामले में मुकदमा चलाने का आदेश दिया गया है।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात दिया गया यह आदेश उनके जेल से रिहा होने के बाद महज एक महीने बाद आया है, जिसमें वह मानवाधिकार के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के मामलों में 25 साल की सजा काट रहे थे।
79 वर्षीय नेता को उनके स्वास्थ्य के मद्देनजर माफी दे दी गई थी लेकिन राजधानी लीमा की अदालत का कहना है कि यह नए मामले पर लागू नहीं होता।
फुजिमोरी ने कहा कि वह बेकसूर हैं और इसके खिलाफ अदालत में अपील करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह