नई दिल्ली| स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के ओलंपियनों की प्रशंसा की। दर्शकों में मौजूद ओलंपियनों की ओर देश का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक में जिन एथलीटों ने हमें गौरवान्वित किया है, वे आज हमारे बीच हैं। मैं देश से आज उनकी उपलब्धि की सराहना करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने न केवल हमारा दिल जीता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है।”
संभवत: पहली बार प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम पारंपरिक संबोधन के दौरान, खेल समुदाय का इतना बड़ी उपस्थिति मौजूद है। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित 240 ओलंपियन, उनके सहयोगी स्टाफ, और भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल महासंघ के अधिकारी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उपस्थित हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा