नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन किया, जिसमें वैश्विक निवेशकों समेत प्रमुख फूड कंपनियों के प्रमुख ने भाग लिया।

इस मेले का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा।
इसका लक्ष्य खाद्य अर्थव्यवस्था में परिवर्तन और भारत को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर व वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का सोर्सिग हब बनाकर किसानों की आय दोगुनी करना है।
यह पहली बार है कि भारत में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञान भवन में मेले का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट लॉन में फूड स्ट्रीट का दौरा किया।
भारत को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 अरब डॉलर का निवेश मिलने की उम्मीद है, जिससे अगले पांच सालों में 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।
इस मेले में 30 देशों की 200 कंपनियां शामिल होंगी। इसमें जर्मनी, जापान और डेनमार्क भागीदार देश हैं, जबकि इटली और नीदरलैंड फोकस देश हैं।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी