नई दिल्ली: हाल ही में, अभिनेता शरमन जोशी और अभिनेत्री श्रिया सरन अपनी आनेवाली फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए। प्रमोशनल कार्यक्रम इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।
मीडिया से बात करते हुए निर्देशक पापाराव बियाला ने बताया, ‘फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ एक गंभीर विषय का संगीतमय प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें दिखाया गया है कि जब एक बच्चे पर संगीत के बजाय विशिष्ट क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए दबाव डाला जाता है, तो उस पर इसका क्या और कैसा प्रतिकूल असर पड़ता है। हमने इस महत्वपूर्ण विषय को बहुत सारे ट्यून के साथ चित्रित करने का प्रयास किया है।’
शरमन ने बताया, ‘मुझे ‘म्यूजिक स्कूल’ की शूटिंग करने में बहुत मजा आया, क्योंकि मैं हमेशा बच्चों के आसपास रहता था। बच्चों के आसपास रहना मेरे लिए हमेशा तनाव दूर करने वाला रहा है।’

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।