मेड्रिड: स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने अपने मिडफील्डर डेनिस सुआरेज की चोट की पुष्टि कर दी है। बार्सिलोना ने कहा कि चोटिल होने के कारण सुआरेज तीन सप्ताह तक बीमार रहेंगे।
सुआरेज को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में यह घोषणा कर बताया कि सुआरेज अगले 14 से 20 दिनों के लिए फुटबाल के मैदान से बाहर हो गए हैं।
सुआरेज के केटालन सुपरकप में बुधवार रात खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी।
अपनी चोट के कारण सुआरेज अब बार्सिलोना के साथ चैम्पियंस लीग में चेल्सी के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे दौर के मैच में और मलागा के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन