पटना” बिहार के अलग-अलग चार जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में वज्रपात से हुई 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।
राज्य में वज्रपात की चपेट में आकर बांका जिले में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो तथा नवादा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।”
उल्लेखनीय है कि रविवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी