लंदन: ब्रिटेन ने बुधवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन को देश के दवा नियामक द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी। मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने पाया कि वैक्सीन ने सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के अपने सख्त मानकों को पूरा किया है।
ब्रिटेन में नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी/ एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लागू करने के लिए अपनी व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
ब्रिटेन में फाइजर के बाद ये दूसरी वैक्सीन है, जिसे सरकार की मंजूरी मिली है।
द ज्वाइंट कमिटी ऑन वैक्सीनेशन एंड इम्यूनाइजेशन (जेसीवीआई) ने सलाह दी है कि आवश्यक दो खुराक प्रदान करने के बजाय, जोखिम वाले समूहों को उनकी पहली खुराक देने पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सरकार ने कहा, “सभी को अभी भी उनकी दूसरी खुराक प्राप्त होनी है और यह उनके पहले खुराक के 12 सप्ताह के भीतर दिया जाएगा। दूसरी खुराक से कोर्स पूरा होता है और यह लंबी अवधि के लिए महत्वपूर्ण है।”
सरकार के अनुसार, “आज से एनएचएस की प्राथमिकता ब्रिटेन में उच्च-जोखिम वाले समूहों को वैक्सीन की पहली खुराक देने की होगी। अब दो वैक्सीन के अप्रूवल मिलने के बाद, हम अधिक से अधिक उन लोगों को टीका लगाने में सक्षम होंगे, जो उच्च जोखिम में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह