एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली: चीन में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 के ग्रैंड फिनाले में 118 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था।
दरअसल, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और डायना हेडन के साथ अब तक छह भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की मानुषी ने यह ताज अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।
प्रतियोगिता में 20 साल की मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी ने इसका बेहद ही शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नही, बल्कि सम्मान और प्यार से है।
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज पर मुझे अपनी जिंदगी में विश्वास है और वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका