झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जीफा)-2020 का आयोजन इस साल 21 जून को अमेरिका के लास एंजिलिस में आयोजित होगा। जीफा की जूरी ने इस मौके पर इंटरनेशनल आइकानिक अवार्ड के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी सिंगर एवं वेस्टर्न म्यूजिक की दुनिया की चर्चित हस्ती अदिति श्री का चयन किया है। बता दें कि अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में पली-बढ़ी अदिति श्री की गायकी का जलवा अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप, अफ्रीका और साउथ अमेरिका में भी बजता है।
बॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्देशक एवं जीफा जूरी कमेटी के प्रमुख गौतम घोष एवं प्रख्यात गायक अनूप जलोटा झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जीफा)-2020 के पुरस्कार वितरण समारोह में अमेरिकी विजेताओं के साथ अदिति श्री को इंटरनेशनल आइकानिक अवार्ड से सम्मानित करेंगे। बता दें कि जीफा की योजना इस महोत्सव में अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंड कमला हैरिस के साथ कैलिफोर्निया के गवर्नर को भी आमंत्रित करने की है। इस मौके पर भारत का नाम और मान पूरी दुनिया में फैलाने वाली अदिति श्री का कार्यक्रम भी लाइव कंसर्ट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जीफा की आयोजन समिति के चेयरमैन ऋषि प्रकाश मिश्र भी मौजूद रहेंगे।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़