भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य में यह तीसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है। राज्य के साथ राजधानी में भी कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आई रिपोर्ट में आईएएस अधिकारी और उनके बेटे के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी दो आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिस अधिकारी का नूमना पॉजिटिव आया है। उन्हें हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में संलग्न किया गया था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव और आयुष्मान योजना के सीईओ को कोरोना हो चुका है।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण