अहमदनगर (महाराष्ट्र)| यहां शनिवार को अहमदनगर सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला कलेक्टर डॉ राजेंद्र बी भोसले ने मीडियाकर्मियों को बताया, “आज सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। आईसीयू वार्ड में इलाज करा रहे 17 मरीजों में से 10 की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए।”
उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शवों को उनकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
अहमदनगर पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई, जिस पर दोपहर करीब एक बजे काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से अस्पताल के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई मरीजों को पड़ोसी वाडरें से स्थानांतरित करने में कामयाबी हासिल की।
घटना के समय, आईसीयू में कम से कम 17 मरीजों का इलाज चल रहा था और चिंतित परिजन अपने प्रियजनों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
भीषण आग पर काबू पाने के बाद जैसे ही अभियान चलाया गया, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरा आईसीयू जले हुए मलबे के ढेर में नजर आया।
हालांकि आग का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच एक संदिग्ध शॉर्ट-सकर्ट की ओर इशारा करती है।
अहमदनगर के संरक्षक मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि त्रासदी की जांच के आदेश दिए गए हैं और चेतावनी दी है कि चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस, जिला और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट