नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि महीने भर के भीतर नई परिवहन नीति की घोषणा की जाएगी। फिक्की और एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स द्वारा आयोजित एक समारोह में गडकरी ने कॉरपोरेट जगत से इस क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए सुझाव साझा करने को कहा।
फिक्की ने उनके बयान के हवाले से कहा, “मैं आपको भरोसा देता हूं कि महीने भर में हम नई परिवहन नीति घोषित करेंगे।”
उन्होंने कहा कि राज्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को नुकसान हो रहा है। केंद्र उन्हें सहयोग देने को तैयार है, जिसमें विदेशी एजेंसियों से वित्तीय सहायता शामिल है, यह उनके बदलाव की इच्छा पर निर्भर है।
उन्होंने राज्यों को डीजल से एलएनजी पर शिफ्ट होने का सुझाव दिया।
गडकरी ने कहा, “हम इस क्षेत्र में नवाचारों और अनुसंधान को आर्थिक रूप से समर्थन देंगे। मैं ऑटोमोबाइल निर्माताओं से नई तकनीकों को लाने के लिए भी कहूंगा जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कार्ड, जिसे बस की सवारी के लिए उपयोग किया जाता है। हम डीजल और टिकट दोनों में बहुत बचत कर सकते हैं।”

और भी हैं
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम लव कुश रामलीला में निभाएंगे निषाद राज की भूमिका