मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने ने रविवार को ईस्टर पर अपनी पसंदीदा कुकीज की रेसिपी साझा की। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने सभी को ईस्टर की बधाई दी, साथ उन्होंने अपने रसोईघर में बन रहे पसंदीदा कुकीज के बारे में भी बताया, जो कि चॉकलेट और अदरख के स्वाद वाला है।
उनका वीडियो कुकरी शो के एपिसोड से कम नहीं था, जिसमें शेफ सबसे पहले दर्शकों को खाना बनाने की विधि के बाद सामग्री से परिचित कराते हैं।
इससे कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक मजेदार इंट्रैक्शन का आयोजन किया था।
इस दौरान यूजर ने उनसे पूछा था: “इतनी बड़ी भीड़ के सामने ‘एक दो तीन’ की शूटिंग के दौरान क्या आप घबरा गई थी, माधुरी मैम?”
इसके जवाब में उन्होंने कहा, “उसे घबराहट नहीं कह सकते, लेकिन वह अनुभव अलग और खास था।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।