एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली: प्रसिद्ध गायक रमन कपूर अपने पिछले गाने दो घूंट पिलादे को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद 27 साल के सिंगर अपना नया पैप्पी नंबर नीट दारू लेकर आए हैं।
मिलिंद गाबा के साथ मिलकर पेश किए गए इस गीत को यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, संगीत प्रेमी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
गाने में पंजाबी टच है तथा हिंदी के अलावा हरियाणावी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मेरे रश्के कमर के प्रसिद्ध गायक ने कल शहर में अपनी आखिरी रीलीज़ की कामयाबी का जश्न मनाया। उन्होंने अपने मेंटर पंजाबी सिंगर मीका सिंह और अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह गाना नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं और इसके आंकड़े लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं।
गाने पर बात करते हुए रमन कपूर ने कहा, “मुझे विश्वास है कि अपनी आकर्षक धुन के साथ यह गाना लंबे समय तक लोगों के दिलो-दिमाग में बसा रहेगा। मिलिंद गाबा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। गाने के ज़रिए हमें लोगों का बहुत प्यार मिला है। मैंने पांच साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। मैंने जागरण में काम किया, 3 साल तक स्कूल में म्युज़िक टीचर का काम भी किया। यह यात्रा मेरे लिए यादगार है।”
रमन ने बताया, जो राइज़िंग स्टार सीज़न 2 तथा सा रे गा मा पा रिएल्टी शो में आ चुके हैं और अपने पावर पैक्ड परफोर्मेन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।