मुंबई – हालिया फिल्म ‘मिशन मंगल’ में एक अहम किरदार में नजर आने वाले अभिनेता शरमन जोशी चाहते हैं कि लोग इस फिल्म को लंबे समय तक याद रखें। शरमन ने कहा, “इस फिल्म को बनाने में हमने काफी मेहनत की और हमें हमेशा से उम्मीद थी कि दर्शकों को यह पसंद आएगी, क्योंकि इसे बनाने के दौरान हमने इसे बेहद पसंद किया।”
उन्होंने आगे कहा, “अब तक लोगों की प्रतिक्रिया बेहद जबरदस्त है और अभी इसे रिलीज हुए एक ही दिन हुआ है। प्रतिक्रियाओं से पूरी कास्ट बहुत रोमांचित हैं और हमें उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को काफी लंबे समय तक याद रखेंगे।”
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’