नई दिल्ली| मुंडका में हुए अग्निकांड ने पूरी दिल्ली को दहला कर रख दिया है। इमारत में लगी आग की घटना को 15 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ शव ऐसे है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन सब में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर शव इस हद तक जल गए है कि उनकी शिनाख्त करने में परिजनों को काफी मुश्किल हो रही हैं।
घटनास्थल पर मिले शवों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा। लापता व्यक्तियों और शिनाख्त करने आए परिजनों का आना-जाना लगा रहा।
अस्पताल में आए एक परिजन ने कहा, “मैं पिछले 12 घंटे से यहां बैठा हूं और मुझे नहीं पता कि मेरी पत्नी कहां है। हमें अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।”
वहीं एक और परिजन ने बताया कि जब से उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है, वह अपने रिश्तेदार को ढूंढने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीआरएफ टीम का अभी भी तलाशी अभियान जारी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर