मुंबई : मेहरशाला अली, चैडविक बॉसमैन, वायोला डेविस, लौरा डर्न, जेनिफर गार्नर, ग्रेटा गर्विग, टिफनी हैडिश, कुमैल ननजियानी, मार्गोट रोबी, एमा स्टोन और डेनिएला वेगा 90वें ऑस्कर के लिए घोषित प्रस्तुतकर्ताओं की पहली सूची में शामिल हैं। वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड ने शुक्रवार को इस सूची की घोषणा की।
डी लुका और टॉड ने कहा, “ऑस्कर मंच पर वापसी हो रही है या पहला मौका है, इनमें से प्रत्येक कलाकार की अपनी अलग खासियत और अपील है।”
उन्होंने कहा, “उनके योगदान से ऑस्कर की शाम अविस्मरणीय हो जाएगी।”
अली ने ‘मूनलाइट’ में सहायक भूमिका के लिए ऑस्कर जीता है, जबकि बॉसमैन ने ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘मार्शल’ में अभिनय किया है और इन दिनों वह ‘ब्लैक पैंथर’ में नजर आ रहे हैं।
90वें ऑस्कर की मेजबानी जिमी किमेल करेंगे, यह चार मार्च को डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा। यह पांच मार्च को स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट पर भारत में लाइव प्रसारित किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।