इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने और नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्रंी बनने की खुशी में मध्य प्रदेश के इंदौर में कार्यकर्ता सड़क पर राहगीरों के जूते पॉलिश कर रहे हैं।
रेडिसन चौराहे पर भाजपा पार्षद संजय कटारिया अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को सड़क किनारे बैठे हैं और राहगीरों के जूतों पर पॉलिश कर रहे हैं। कटारिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं। इस खुशी में वे अपने समर्थकों के साथ जूते पॉलिश कर रहे हैं।
कटारिया का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह नेता हैं जिन्होंने आमजन को बताया है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। स्वच्छता के लिए मोदी ने स्वयं झाड़ू उठा ली थी। उन्होंने कहा कि देश का ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री दोबारा बन रहा है जिसने वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया है।
ज्ञात हो कि, भाजपा के नेतृत्व में राजग को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिला है और नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। मोदी, गुरुवार रात को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी