नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से कहा है कि भारत उनके देश के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए ‘विश्वास का माहौल, आतंक, हिंसा व शत्रुता से मुक्त माहौल’ बनाने की जरूरत है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस महीने की शुरुआत में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई संदेश भेजा था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने यह संदेश उन्हें भेजा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी को उनके बधाई संदेश के जवाब में यही संदेश दिया।
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “स्थापित कूटनीतिक प्रथा के तहत, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से प्राप्त शुभकामना संदेश के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी।”
प्रवक्ता ने कहा, “अपने संदेशों में, दोनों ने उल्लेख किया कि भारत पाकिस्तान समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ सामान्य और सहयोगी संबंध चाहता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “इसके लिए, यह जरूरी है कि आतंक, हिंसा और शत्रुता से मुक्त और विश्वास का माहौल बनाया जाए।”
प्रवक्ता ने कहा, “जयशंकर ने भी ‘आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल’ बनाने की जरूरत पर जोर दिया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी