शाहीन बाघ की बिलकिस दादी ने आज दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा:
“यह मुहीम प्यार और मोहब्बत की थी।
हमारे जवान बच्चोँ को क्योँ जेल में डाला जा रहा है, ये उनके पढ़े-लिखने का टाइम है।
सरकार को बहुत कुछ करना है – किसानों के लिए, भुखमरी और खुदखुशी को रोकने के लिए। सरकार को ये सब पर सोचना चाहिए। मुझे भी इन अब पे बहुत फ़िक्र है।
अगर हम अपने घर से नहीं निकलेंगे अगर हम आवाज़ नहीं उठाएंगे तो सरकार को कैसे पता चलेगा की हमे कोई दिक्कत है ?
आज कोवीड के खिलाफ लड़ाई सबसे एहम है पर जब वो संभल जायेगा तो CAA की बीमारी के खिलाफ लड़ाई ज़ारी होगी। बराबरी की नागरिकता के लिए हमारी मुहीम चालू रहेगी।

और भी हैं
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान
होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकियों के बाद कुवैती तेल से लदे टैंकर पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला