नई दिल्ली | संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने शुक्रवार को अपनी सिविल सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तिथि की घोषणा की है। यूपीएससी ने आईएएस प्रिलिम्स डेट जारी करने के साथ-साथ वर्ष 2020 के लिए लंबित परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है।
इन परीक्षाओं में एनडीए, आईईएस, सीएमएस, जियो-साइंटिस्ट, आईएसएस, इंजीनियरिंग सेवा और सीएपीएफ परीक्षा शामिल है। 8 अगस्त को कंबाइंड जियो साइंटिस्ट की परीक्षा ली जानी है। 9 अगस्त को इंजीनियरिंग सेवा- मुख्य परीक्षा होगी। 6 सितंबर को एनडीए और एनए परीक्षा होगी। वहीं 4 अक्टूबर को सिविल सेवा आईएएस और भारतीय वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
16 अक्टूबर को भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस और भारतीय सांख्यिकी सेवा आईएसएस की परीक्षा ली जाएगी। 22 अक्टूबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा होगी। 8 नवंबर को सीडीएस की परीक्षा ली जाएगी। 20 दिसंबर को सेंट्रल आम्र्ड पुलिस बल (अंसिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा अगले वर्ष 8 जनवरी 2021 को ली जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार