मुंबई| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इधर, आलिया ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की, उधर ससुर महेश भट्ट को गले लगाते हुए रणबीर कपूर की फोटो वायरल हो रही है। आलिया की बहन पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शानदार तस्वीर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, जब दिल से सुनने और बोलने की क्षमता हो तो शब्दों की जरूरत किसे है?
महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट और रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में, राहुल अपने पिता के पैर की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे