नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्म दिन पर बधाई दी। एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, पधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्म दिन की बधाई।
लेकिन राहुल गांधी ने इस मौके पर देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा, बड़े पैमाने पर बोरोजगारी ने युवाओं को आज हाशटैगनेशनलअनइम्लॉयमेंटडे मनाने पर मजबूर कर दिया है। किसी भी व्यक्ति के लिए रोजगार एक स्वाभिमान होता है। सरकार कब तक इससे मुंह छिपाते फिरेगी?
बता दें कि भाजपा मोदी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा